दीपक थांवला

युवा कांग्रेस अध्यक्ष, जालोर

दीपक थांवला

युवा कांग्रेस अध्यक्ष, जालोर

राजस्थान यूथ कांग्रेस रिजल्ट 2023 , जालौर यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बने दीपक थांवला

राजस्थान में यूथ कांग्रेस के चुनावों का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जालौर जिले में भी रिजल्ट देर रात तक जारी कर दिया गया।

राजस्थान में यूथ कांग्रेस के चुनावों का परिणाम जारी कर दिया गया। जालौर जिले में यूथ कांग्रेस के चुनाव में दीपक थांवला ने बड़ी जीत हासिल की है। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी रहे चंद्रशेखर एलाना को हराकर यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष का चुनाव जीता।

यूथ कांग्रेस के चुनावों में दीपक थांवला को 3903 वोट मिले। जबकि उनके प्रतिद्वंदी चंद्रशेखर ऐलाना को 1282 वोट ही मिले हैं। वहीं जालोर से प्रदेश महासचिव के लिए चुनाव लड़ रहे युवा नेता लक्ष्मण सिंह सांखला को 5589 वोट मिले व इसी पद के लिए लड़ रहे गौरव सारण ने 3848 वोट हासिल किये हैं।

शेयर करें